Breaking News

पूर्वी चम्पारण : एसएसबी ने 1850 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

एम० कुमार,रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत अंतर्गत बंगरी चौक के समीप से आदापुर बेलदरवा एसएसबी के द्वारा मंगलवार को करीबन 11 बजे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं जिसके पास से 1850 ग्राम चरस बरामद हुआ हैं। वही बेलदरवा एसएसबी ने शाम को रामगढ़वा थाना को सुपुर्द कर दिया।

वही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर बेलदरवा एसएसबी अमरेंद्र कुमार साह के नेतृत्व में 1850 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर व्यक्ति को रामगढ़वा थाना को सुपुर्द किया है। जिसकी पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया पंचायत के पखनहिया गाँव के निवासी धनीलाल साह के 24 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। जिसको प्राथमिकी दर्ज कर कल न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.