Breaking News

पूर्वी चम्पारण : धरना कर रहे लोगो पर हुए हमले की निंदा

-
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रश्टाचारी के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों पर कुछ लोगों द्वारा लाठी व डंडे से हुए हमले की स्थानीय कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है। घटना की कड़ी निंदा करते सीपीएम सीपीआई नेता ऐनुल मास्टर अब्दूल सलाम ने कहा कि अब अपने हक की लड़ाई लड़ने में भी डर लगने लगा है। वहीं आईसा नेता मधुसूदन ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। बीडीओ को बरखास्त किया जाना चाहिए तथा थानाध्यक्ष को हमलावरों की गिरफतारी सुनिष्चित करनी चाहिए। अन्यथा इसके खिलाफ पूरे बिहार में आन्दोलन किया जाएगा।


ज्ञात हो कि बुधवार को घोड़ासहन प्रखंड-अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रश्टाचारी जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना में 25000 रू., षौचालय योजना में 2000 रू. सहित दाखिल खारिज, बृद्धा पेंषन आदि में अवैध वसूली व अनियमितता के खिलाफ आम जनता के बैनर तले धरना दिया जा रहा था। इसी क्रम में बरवाकला पंचायत के कुछ लोगों द्वारा मंच संचालन कर रहे आईसा के बिहार विष्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन कुमार, अध्यक्षता कर रहे सेवा निवृत प्रोफेसर चन्देष्वर ंिसह, सरपंच संघ के अध्यक्ष षषिरंजन आदि को निषाना बनाया गया।

घटना को लेकर एक दूसरे को नामजद करते दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने को लेकर आवेदन दिया गया है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि  बीडीओ द्वारा भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.