Breaking News

सोशल : हर शाम जरूरतमंदों के नाम बेरोजगार नहीं सेवादार हैं हम -युवा क्रांति रोटी बैंक

-
युवा क्रांति रोटी बैंक  साढा-ढ़ाला मुख्यालय पर बैठक संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता  सुमन वर्मा ने किया।हर शाम युवाओं की टीम युवा क्रांति ‘रोटी बैंक ने 50 गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण करता है। शहर में भूखे-प्यासे लोगों का पेट भरने के लिए पिछले 10 अक्टूबर की शाम से ‘रोटी बैंक की शुरूआत युवा क्रांति की ओर से की गई थी। इसके तहत हर दिन की शाम शहर के युवा अपने जन्मदिन  शादी की सालगिरह और  किसी भी शुभ अवसर पर इस टीम के साथ जुड़कर  नगरपालिका चौक, होस्पिटल चौक, थाना चौक ,भरत मिलाप चौक जंक्शन परिसर और शहर अन्य जगहों पर जरुरतमंदों लोगों को भोजन दिया जाता है। सदस्यों ने बताया कि शहर में गरीब व असहाय लोगों को रात में भूखे पेट नहीं सोना पड़े इसलिए उन्होंने ‘रोटी बैंक की शुरूआत की है। वितरण के एक साल पुरा होने के उपल्क्ष में युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में 100 बच्चों में शिक्षा समग्री कलम, कॉपी, किताब गरीब ,असहाय लोगों में कपड़ा और सरकारी अस्पताल में फल वितरण, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मुहिम को आगे बढ़ाने और जागरूक करने, शहर के नामचीन जगह पर सैकड़ों  फलदार और छायादार पेड़ लगाने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया।इंजीनियर विजय राज ने कहा कि  किताबों के ज्ञान और अच्छे नंबर लाने से कोई इंजीनियर नहीं बनता,उसे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़ती है।
इंसान के कठिन कार्यों को मशीन के द्वारा आसान कार्यों में परिवर्तित करने का श्रेय इंजीनियर को जाता है।मुख्य रूप से बैठक में आकृति सुधाकर,अर्जुन सिंह,सुधाकर प्रसाद, अरुण कुमार, श्रीमती दमयंती प्रसाद,रविन्द्र वर्मा,आशुतोष कुमार, अमंरेश कुमार,
गायत्री देवी,अप्पू सिंह,मनीष मणि, विवेक चौहान, गौतम बंसल, ई.राजन सिंह, मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.