फिल्मी : रवि किशन ने दर्शकों से की फिल्म ‘गुंडा’ देखने की अपील
![]() |
| - |
अभिनेता विनोद यादव और अंजना सिंह स्टारर भोजपुरी थ्रिलर ‘गुंडा’ इस सप्ताह 6 सितंबर को यूपी के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। इसको लेकर भारतीय सिनेमा में मेगा स्टार की पहचान रखने वाले अभिनेता रवि किशन ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है। रवि किशन ने कहा कि इकबाल बक्श इंडस्ट्री के पुराने चावल हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि ‘गुंडा’ एक बेहतरीन फिल्म होगी, इसलिए दर्शकों से मेरी अपील है कि सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें। फिल्म को मेरी ओर से बहुत – बहुत शुभकामनाएं। यह फिल्म आप इसलिए भी देखें कि इसे सिकंदर खान ने बनाया है और इसमें उन्होंने खुद एक्टिंग भी की है। वह मेरे पास के गांव का ही रहने वाला है।
वहीं, सिकंदर खान और इकबाल बक्श ने अपनी फिल्म ‘गुंडा’ के प्रमोशन के लिए रवि किशन का आभार जताया और कहा कि हमने एक बेहद साफ सुथरी और दमदार कहानी वाली फिल्म बनाई है। इसलिए हमें भरोसा है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी। हम पहले चरण में फिल्म को यूपी में रिलीज कर रहे हैं। जल्द ही इसे हम अन्य जगहों पर भी रिलीज करेंगे। रवि किशन ने हमारी फिल्म के लिए अपील की कि यह पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। हम सभी उनके आभारी हैं और यूपी के दर्शकों से कहना चाहते हैं कि वे इस शुक्रवार जरूर सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखें।
उन्होंने बताया कि फिल्म में विनोद यादव और अंजना सिंह की केमेस्ट्री खूब जंच रही है। उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को भी पसंद आने वाली है। फिल्म बेहद अच्छी बनी है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आने वाली है। इसके अलावा गुंजन पंत भी दर्शकों को अपनी भूमिका से सरप्राइज्ड करने वाली हैं। कुल मिलाकर देखें तो हमने अश्लीलता से दूर एक रोमांचक फिल्म बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.