Breaking News

युवा क्रांति के सदस्यों ने महर्षि दधीचि आश्रम एवं मंदिर में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश

पन्नालाल कुमार, सारण।
सारण में रविवार को युवाओं के द्वारा मंदिर परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान युवा क्रांति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में 20 से अधिक पौधे रोपे। इस मौके पर युवा क्रांति अध्यक्ष विजय राज ने बताया कि वातावरण को शुद्ध रखने और संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। ये मिट्टी का कटाव रोकते हैं और नमी बनाए रखते हैं। जहां पेड़-पौधों की संख्या ज्यादा होती है वहां बरसात में अच्छी बारिश होती है। 

पेड़ों को जीवन का आधार कहा जाता है,भविष्य में बेहतर वातावरण के लिए सभी को पौधे रोपना चाहिए, वही अरुण पुरोहित ने कहा कि पेड़-पौधे हमारी जीवन रेखा होते हैं। कुछ दवाइयों का काम भी करते हैं। हर व्यक्ति और बच्चे को एक-एक पौधा लगाकर उसकी बड़े होने तक देखभाल करनी चाहीए,आज जिस प्रकार जल का स्रोत जमीन के नीचे जाते जा रहा है इस को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाने की आवश्यकता है।


इस कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र नारायण यादव (एमएलसी) ,श्री  हरिराम शास्त्री, पंडित रंगनाथ शांडिल्य,अर्जुन सिंह, पंडित कमलेश कुमार मिश्रा,  नीतू वर्मा  जयप्रकाश सिंह , श्री झारिमं राय , अनुज कुमार, गौतम बंसल विवेक चौहान, मनीष कुमार मणि सागर गुप्ता,  रितेश गुप्ता, सोनू गुप्ता ,मुन्ना, राजा ,राहुल, दीपक कुमार और संस्कृति द माँडल स्कूल के छात्रों ने अपनी भागदारी दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.