संस्कारित युवा पीढ़ी पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका है: अनिल आर्य
वेद प्रचार सप्ताह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
गाज़ियाबाद: मथुरा से पधारे वैदिक विद्वान व महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य चंद्रदेव जी ने ऋग्वेदीय यज्ञ सम्पन्न कराया आज के मुख्य यज्ञमान श्रीमती शिल्पा गर्ग व श्री सुभाष गर्ग रहे,यज्ञोपरान्त उन्होंने वेदों की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि वैदिक सिद्धान्त सर्वश्रेष्ठ हैं हमे उन्हें जीवन में अपनाना चाहिए, साथ ही कहा कि हमें आपस में एक दूसरे को अभिवादन नमस्ते जी करना चाहिये ये अपने आप में पूर्ण है,सृष्टि के आदि से महाभारत पर्यन्त तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम,योगेश्वर श्रीकृष्ण,ऋषि मुनि आदि ने इसी अभिवादन को किया करते थे,अतः हमें भी नमस्कार के स्थान पर नमस्ते करना चाहिये।
बिजनोर से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पं० मोहित शास्त्री के मधुर भजनों को सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
आचार्य दिवाकर जी ने भी जीवन को उन्नत बनाने के लिए कहा की युवा पीढ़ी को आर्य समाज के यज्ञ व सत्संगों में साथ लाया करें क्योकि युवा पीढ़ी देश को संभालेगी।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा की श्रावणी पर्व आर्ष ग्रन्थों व वेद की शिक्षाओं को पढ़ने और जीवन में आत्म सात करने की प्रेरणा देता है,उन्होंने कहा कि संस्कारित युवा पीढ़ी पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका है।आज राष्ट्र को चरित्र वान संस्कारित युवाओं की आवश्यकता है।राष्ट्र निर्माण में भी युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
परिषद के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने बताया की 10 अगस्त से 18 अगस्त तक 44 युवा संस्कार कार्यक्रम होंगे और रविवार 18 अगस्त 2019 को महर्षि दयानन्द संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय पटेल मार्ग,गाजियाबाद में भी 101 युवाओं को यज्ञोपवीत धारण करवाया जायेगा।
समारोह के स्वागताध्यक्ष श्री ओम प्रकाश आर्य जी ने समारोह में पधारे वैदिक विद्वान,भजनोप- देशक,पुरोहित व सेवकों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
समाज के यशस्वी मंत्री सत्यवीर चौधरी ने मंच का कुशल संचालन किया।
श्री श्रद्धा नन्द शर्मा जी ने दूर दराज से पधारे आर्य प्रतिनिधियों, श्रोताओं के समारोह में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सर्वश्री डॉ आर के आर्य,सेवा राम त्यागी,अविनाश आर्य,जय पाल सिंह त्यागी,नरेन्द्र पांचाल,सुभाष गुप्ता,के के यादव, प्रेम पाल सिंह, सत्यपाल आर्य, गौरव शास्त्री,प्रधान शिक्षक सौरभ गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.