अलोनी में जन्माष्टमी पर जुलुस, झांकी के साथ मटका फोड़ कार्यक्रम होगी आयोजित
पन्नालाल कुमार, सारण।
गड़खा के अलोनी मठिया में रविवार को बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य व सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।बैठक में 24 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कमेटी के सदस्य ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन हाथी घोड़ा ऊंट बैंड बाजा डीजे के साथ भव्य झांकी निकाली जाएगी जो अलोनी,कमालपुर माधोपुर, सरगट्टी, सैद सराय, बनवारीडीह होते हुए गड़खा बाजार जाएगी। जहां से वापस आकर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
बता दें कि पिछले 11 वर्षों से अलोनी में धूमधाम से श्रीकृष्णजन्मोत्सव और छठिहार का कार्यक्रम आयोजित की जाती है।महन्थ रामवचन दास जी महाराज,श्रीधर बाबा के प्रिय शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी,अध्यक्ष प्राभात यादव,सचिव सरोज राय,कोषाध्यक्ष विधान राय, पप्पू कुमार, रंजीत, पंकज यादव, राकेश सोनू सागर, मन्जय कुमार, दीपक, धर्मेन्द्र, बैजू, चन्द्रकान्त, अरुण, अखिलेश समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.