नरकटियागंज: लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ़ किया प्रदर्शन
रवि कुमार मिश्रा, नरकटियागंज (प.च.)।
पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत नौतनवा गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासी जूझ रहे हैं। लोगों की माने तो रात में वोल्टेज लो हो जाता है।नौतनवा गांव में ही स्मार्ट नाम के बर्फ के फैक्ट्री के साथ आटा चक्की चलता है। फैक्टरी के चलने पर सभी लो वोल्टेज हो जाता है।पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि लो वोल्टेज की वजह से रात्रि के समय हम सभी अपना होमवर्क भी ठीक से नही कर पाते है आंखों में दर्द होने लगता है। बिजली की समस्या से आहत होकर सैकड़ो की संख्या में नौतनवा गांव में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर बवाल काटा।
गांव में 63 केबी ट्रांसफॉर्मर के सहारे ही फैक्टरी और गांव को बिजली मिलती है।गांववालों के लिए अलग से बिजली विभाग ट्रांसफार्मर व्यवस्था कर दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।जिसको लेकर सैकडों की संख्या में ग्रामवासी विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल नरकटियागंज को आवेदन देकर समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.