पश्चिमी चम्पारण: नाबालिक की हत्या के मामले मे आरोपी को किया गिरफ्तार
रवि कुमार मिश्र।
पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरवा में हुए मुन्ना चौधरी की नाबालिक लड़की आरती कुमारी की निर्मम हत्या में मुख्य आरोपी गोलू अंसारी, पिता इसहाक अंसारी ,ग्राम रतनपुरवा को गिरफ्तार किया गया है। जो कि अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कुछ साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की गई है और आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। कुछ और तथ्य सामने आ रहा है जिसका जल्द ही उद्भेदन कर दिया जाएगा। वही रामनगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार करने में एस आई राज किशोर सिंह व राजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.