नागपंचमी पूजा व महाबीरी झंडा हषोल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से हुई सम्पन्न
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 एवं 35 ए हटने से रामगढ़वा में रहा खुशी का महौल
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा शंकर मंदिर के पास महाबीरी झंडा पर्व को लेकर तीन दिन लगातार आखड़ा-खेल को सोमवार को संध्या में सुरक्षा के निगरानी में उपस्थित पुलिस प्रशासन, पदाधिकारी, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के बीच में हषोल्लास के साथ शांतिपूर्ण से महाबीरी झंडा के पर्व सम्पन्न हुआ। वही आखड़ा-खेल शंकर मंदिर, महाबीर मंदिर, धागंड़ टोली व प्रखंड के स्थानों पर खेलाड़ियों के सदस्य व ग्रामीणों के हाथों में लाठी, डंडा और अस्त-शस्त्र के सहारे नये अंदाजो में जमकर खुब खेल खेली गई।
वही महाबीरी झंडा के जुलूस थाना चौक,मस्जिद, बाजार, मलाही टोला होते हुएं रामगढ़वा तिलावे नदी के समीप महाबीर मंदिर के प्रागंण में हजारों की संख्याओं में भक्तजनों ने जमकर बजरंग बली जी का आशिर्वाद लिया और बजरंग बली के नारे लगाया गया। वही मेले में रंग-बिरंगे दुकानों पर बच्चों जवान व बुढ़े लोगों ने भी लगे मेले का खुब मजे लिया।
बता दें कि आज के दिनों में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 एवं 35A भी हटने से चौक-चौहारे पर जनताओं के खुशी की उमंग देखी गई। मौके पर रक्सौल डीएसपी संजय झा,एसडीओ अमित कुमार, बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओं उमेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, श्रीराम राम,एसआई अरुण कुमार सिंह, अशोक सिंह, प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव, चन्द्रिका प्रसाद(मुखिया), अर्जुन प्रसाद (पूर्व मुखिया),शिवचंद्र यादव (मुखिया), मुखिया पति मो० बकरतुल्लाह, चुनचुन कुमार (समाजसेवी), ब्रजेश गुप्ता (समाज सेवी),अरूण कुमार, सुबोध मिश्रा, मुन्ना तुफानी, मुन्ना कुमार,मुन्ना कुमार(आर्यन),राजन कुमार,धिरज कुमार,गोलु कुमार सहित सैप जवान व सैकड़ों ग्रामीण भक्तगणों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.