विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पन्नालाल कुमार, सारण।
दरियापुर। प्रखण्ड क्षेत्र के मुशहरी गांव में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस सम्बंध में ग्रामीण राजेश्वर सिंह ने बताया कि विद्युतीकरण करने दौरान गांव में पुराने पोल के सहारे नँगा तार लगाया गया।जो कि बरसात के दिनों में अक्सर खराब हो जाता है
इतना ही नही उस तार कर कभी भी टूट कर गिरने की आशंका बनी रहती है।जिसकी शिकायत कई बार कनीय विद्युत अभियंता से की गई।इसके बावजूद कोई सुधार नही किया गया।जिससे पिछले दो दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है।ऐसे में दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन करने के उपरांत कार्यालय में एक ज्ञापन भी दिया गया।इस प्रदर्शन में लोटन बैठा कृष्णा कुमार गुड्डू सिंह बलिस्टर साह आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.