Breaking News

बेतिया छावनी में लगा जाम, 3 घण्टो तक फँसे रहे यात्री,



प0 चंपारण से रवि कुमार मिश्रा।
बेतिया में बन रहे छवनी रेल ओवर ब्रिज को लेकर प्रशासनिक उदासीनता और आम ओर खास का गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर होने वाले जाम से यात्री परेशान हैं। स्वतंत्रता एव रक्षा बंधन  दिवस पर लगे जाम में लोग लगभग 3 घण्टे तक फँसे रहे। विभिन्न वाहनों में यात्रा करने वालों बच्चों की चीखें  से लोग परेशान रहे।
एक स्वतंत्रता दिवस, जिसमे शामिल होने को बेताब विद्यार्थी येन केन प्रकारेण वहाँ से निकलकर विद्यालय पहुंचे। बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन बाँधने को घण्टो प्रतीक्षारत रही। अलबत्ता जाम से बचने के लिए जिला पुलिस की ओर से तैनात दो लाठीधारी जवान नाकाफ़ी हैं। प्रशासन वहाँ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करे जिससे लोगो को इस तरह के जाम से राहत मिले और जाम की समस्या से निज़ात मिले।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.