Breaking News

रामगढ़वा : प्रमुख के विलम्ब होने के कारण बीडीओ ने किया झंडातोलन



प्रखंड स्तरीय कार्यालय व विधालयों में किया गया झंडातोलन

एम० कुमार, रामगढ़वा।
15 अगस्त व रक्षाबंधन का त्योहार भाग्यशाली पर्व हैं। इधर देश का तिरंगा झंडातोलन और भाई-बहन का रिस्ता बंधन पर्व को हषोल्लास के साथ मनाया गया।बहनों ने भाईयों के कलाई पर धांगा बांधकर उम्र के हिसाब से भाई-बहनों ने आशिर्वाद लिया। प्रखंड क्षेत्र के स्तरीय कार्यालयों व विधालयों में हषोल्लास के साथ 15 अगस्त के  73 वाँ झंडातोलन सरकारी कार्यालय, विधालय एवं प्राईवेट स्कूलों में छात्र-छात्रा, जनप्रतिनिधि व समाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगे की पहचान चिन्ह टोपी, स्टीकर लगवाकर शांति मुद्रा में धुम-धाम से झंडातोलन में शामिल दिखे। 
वही रामगढ़वा प्रखंड के कार्यालय के परिसर में रंग-बिरंग अबीरों से सज-धज के तैयारी में पाईप धांगो के सहारें बांधे हुएं तिरंगा तैयार था और जब झंडातोलन का समय सुबह 9 बजे के प्रतिक्षा कर और पाँच मिनट और इंतजार की घड़ियों को देखकर प्रखंड प्रमुख शिवकुमारी यादव को परिसर में नही आने से प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सीओं उमेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक व उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सामने झंडातोलन किया गया। वही बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के अंतर्गत कार्यलयों में समय निर्धारित किया गया हैं और देश का तिरंगा समय पर झंडातोलन करना चाहिए। 


वही राष्ट्रीय गीत व देश भक्ति मधुर गानों के साथ पीएचसी के प्रागंण में प्रभारी डां० पासा,थाना के परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक और गल्स स्कूल, एम० के० मिशन,सहित सरकारी विधालयों में भी प्रधानाध्यापक के द्बारा झंडातोलन किया गया। मौके पर उपस्थित सरकारी कार्यालय के अधिकारी व क्रमी सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि छात्र-छात्रा,सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.