Breaking News

!! 6 पाड़ा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार !!

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

एसएसबी के गिरफ्त में मवेशी तस्कर 
भारत सीमा पर मवेशी तस्करी को लेकर शसस्त्र सीमा बल द्वारा हमेशा अभियान चलाया जाता है।  जिसके तहत मंगलवार की सुबह 6 पाडा को सीमा क्षेत्र से जप्त किया गया है।  वहीँ दो तस्करो को भी एसएसबी ने आग्रवा गाँव के बॉर्डर के पास पिलर नंबर 359/7 से गिरफ्तार किया है।  एसएसबी 71 वी बटालियन ए कंपनी अठमोहान के इंस्पेक्टर सह कम्पनी कमान्डर अभय सिंह ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान दोनों मवेशी तस्कर पकड़े गए है।

जिसकी पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अर्जुन राम तथा जितना थाना क्षेत्र के अगरवा  निवासी अमीरी राय बताया जा रहा है। पेट्रोलिंग टीम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश यादव, विश्वजीत कुमार, अजय मौर्या, राजेश कुमार, श्रीनिवश यादव, शामिल थे।  वही उन्होंने बताया कि पकडे गए तस्कर एवम् मवेशियों को जीतना थाना को हैण्ड ओवर कर दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.