पूर्वी चम्पारण : प्रखंड स्तरीय संकुल केन्द्रों पर दो दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण समपन्न
विधालयों मे शिक्षकों ने जल-जीवन हरियाली वृक्षारोपण किया
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा . जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार रामगढ़वा प्रखंड के सभी संकुल केन्द्रों पर शिक्षको का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समपन्न हुई। वही संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय प्रसौना मदन में आवर्ती प्रशिक्षण के दूसरे दिन संकुल समन्वयक अकील अहमद खान एवं संचालक उमेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को पठन पाठन में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिए टिप्स दिए गये।
वही समन्वयक श्री अकील अहमद खान,कमलेश कुमार, प्रणीनद्र महतो,नन्दू कुमार व अन्य समन्वयक महोदय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निर्देश दिया गया हैं कि पर्यावरण अध्यन बच्चों को वर्ग कक्ष में ही केवल ना कराकर प्रायोगिक तरीके से पास के बगीचे या फुलवारी में ले जाकर पर्यावरण के बारे में बताया जाये जिससे की बच्चें वन्य, जल, हरियाली से होने वाले लाभ को बारीकी से समझ सकें एवं उसके तकनिकी ज्ञान को प्राप्त कर सकें, साथ ही श्री खान ने सभी विद्यालय प्रधान को समय पर विद्यालय संचालन, मेनू अनुसार मध्यान भोजन संचालन के साथ साथ वर्ग सारणी अनुसार वर्ग संचालन सतत जारी रखने का सुझाव दिया गया।
वही आवर्ती प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रफुल्ल कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार संकुल समन्वयक श्री अकील अहमद खान एवं संकुल के वरीय शिक्षक श्री केन कुमार ठाकुर, श्री नंदकिशोर सिंह,श्री शैलेश कुमार त्रिपाठी एवं लालसा देवी की अध्यक्षता में लगभग एक सौ चंपा का पौधा लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का शपथ लिया गया।
मौके पर शिक्षक सुधीर कुमार सिंह सिन्धु कुमारी, मुरारी कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, रौशन कुमार, चन्दन कुमार कुशवाहा, अखिलदेव राम, तारकेश्वर महतो, मतीउर्रहमान, सुभास राम, मोहम्मद सगीर, सगीर अहमद, अखिलेश शर्मा, अशोक हाजरा, नजमून नेशा, रंजू कुमारी, संगीता कुमारी, संयुक्ता कुमारी एवं मणि कुमारी के साथ साथ दर्जनों शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.