Breaking News

घोड़ासहन : टोनवा उच्च विद्यालय में शुरू हुआ प्रखंड का पहला स्मार्ट क्लास

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 
उद्घाटन करते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी 
टोनवा उच्च विद्यालय में उन्नयन बिहार योजना के तहत प्रखंड का पहला स्मार्ट क्लास आज शनिवार से शुरू हो गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुधन प्रसाद के द्वारा किया गया।

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रसाद ने कहा कि अब सुदूर ग्रामीण इलाकों के छात्र व छात्राएं भी निजी विद्यालयों की तरह स्मार्ट क्लास के जरिये अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को शहर जाने की जरुरत नहीं है। विद्यालय को मॉनिटर, स्क्रीन व अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिया गया है। वहीँ इससे छात्र व छात्राओं में ख़ुशी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.