दुनिया भर में Facebook, WhatsApp और Instagram रहा डाउन
टेक न्यूज़:
Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram दुनिया भर के कई जगहों पर लगभग 9 घंटे डाउन रहा। ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर ट्वीट कर रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक रात लगभग 8:30 बजे से WhatsApp यूज करने में लोगों को दिक्कत हो रही थी और लोग इसकी शिकायत कर रहे थे। इस बीच फेसबुक ने एक बयान जारी किया। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। फेसबुक ने लगभग 9 घंटे बाद एक ट्वीट कर कहा कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आई तकनीकी खामी को ठीक कर दिया है।

मार्च में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर परेशानी का सामना किया था। अप्रैल में व्हाट्सऐप के साथ-साथ दोनों ऐप में भी दिक्कतें आई थीं। ये पहली बार नहीं है जब WhatsApp
डाउन हुआ है, पहले भी इस तरह से सर्विस डाउन हुई है। लेकिन काफी कम बार ही फेसबुक की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है।
भारतीय यूजर्स भी प्रभावित रहे
भारत में भी कई जगहों पर यूजर्स प्रभावित रहे। इस बार लोगों को अलग अलग तरह की दिक्कतें आ रही थी। कुछ लोग फेसबुक लॉग इन नहीं कर पा रहे थे तो कुछ लोगों की फेसबुक न्यूज फीड लोड नहीं हो रही थी। इसी तरह WhatsApp में इमेज और वीडियो भेजने में और डाउनलोड करने में लोगों को दिक्कत आ रही थी।.
डाउन डिटेक्टर पर देखे WhatsApp डाउन की स्थिति:
Source - Downdetector

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.