Breaking News

स्पीडी ट्रायल के माध्यम से केस के सुनवाई हो: शेख नौशाद

पन्नालाल कुमार, सारण।
बुधवार  को जन अधिकार छात्र परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष शेख नौशाद के नेतृत्व में मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव में 7 वर्षीय लड़की के साथ हुए बलात्कार की घटना के विरोध में आक्रोश मार्च नगरपालिका चौक से नगर थाना चौक होते हुए पुनः नगरपालिका चौक तक किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पीड़ित परिवार के न्याय के लिए आक्रोश मार्च में भाग लिया। वहीं छात्र नेता शेख नौशाद ने कहा है कि जिस तरह 7 वर्षीय लड़की के साथ 55 वर्ष के दरिंदा ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया जिससे सारण की धरती शर्मसार हुई है। 

मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस केस को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से केस की सुनवाई हो और सरकार से भी मांग करता हूं कि गरीब पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद करें। अन्यथा मेरे आंदोलन और तेज होंगे।
वही एक सवर में इंडियन यूथ ग्रुप के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता  मुजफ्फर इलियास,आसिफ खान और जाप के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार कि सरकार में अब मां ,बहन , बेटी सुरक्षित नहीं है। लगतार इस सरकार में बलात्कार, अपराध की घटनाएं हो रही है। और सरकार सोई हुई है।हम इस तरह के घटना को घोर विरोध करता हूं।

आक्रोश मार्च में उपस्थित तनवीर खान,अभास यादव ,राजकुमार, शेख दिलशाद, एजाज अली, राजनंदनी गुप्ता, अभिषेक कुमार,कमाल असरफ,नाशिर राजा खान, अजित पासवान,नसीम अहमद,ऐजाज आलम, अनिल यादव, आनंद यादव, मंजित कुमार, आरती सहनी, मुकेश कुमार यादव,राजा राईन, तौकीर आलम, तनवीर आलम, इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.