Breaking News

डीएम ने सुदूर बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचाई राहत सामग्री,

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम सूप्पी प्रखण्ड के नरहा पंचायत के मलहा गाँछि, वार्ड नंबर 10 ,ढाप टोला आदि सुदूर बाढ़ग्रस्त गाँवो में पहुँच कर राहत सामग्री पहुचाई। डीएम के इस अभियान में रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना भी साथ रहे। डीएम का काफिला तीन मोटर बोट के साथ सबसे पहले मलहा गांछि पहुची। डीएम ने ग्रामीणों के जज्बे एवम धैर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही आपदा के प्रभाव को कम से कम किया जा सकता है। 

डीएम ने ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधियों के सहयोग से राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में सुखा राशन का पैकेट एवम प्लास्टिक था, तो बच्चो के बीच बिस्किट का भी वितरण किया गया। डीएम ने हैलोजन के टेबलेट  के टेबलेट के उपयोग के बारे में ग्रामीणों को बताया कि 20 लीटर पानी मे एक टेबलेट डाल कर एक घंटे छोड़ दे, उसके बाद ही उस पानी का उपयोग करे।उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों से भी बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बतलाया।उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डीएम ग्रामीणों द्वारा पुल बनाने की मांग पर भी सहमति जताते हुए शीघ्र ही प्रस्ताव भेजने की बात कही। 


डीएम ने राहत एवम बचाव कार्य के अलावा सरकार द्वारा अन्य प्रकार के राहत दिए जाने की बात कही और बीडीओ एवम सीओ को निर्देश दिया कि जल्द ही राहत सहायता का आकलन कर प्रस्ताव दे, ताकि लाभुकों के खाते में राशि भेजी जा सके। डीएम ने तत्काल एक मोटर बोट स्थाई रूप से वही रखने का निर्देश दिया और अविलम्ब एक नाव की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने कई मकानों एवम  झोपड़ियों का भी देखा ,उन्होंने तत्काल प्रावधान के अनुसार राहत देने की बात कही। डीएम का काफिला उसके बाद वार्ड नंबर दस मोटर बोट से पहुचा,वहाँ रुककर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी और राहत सामग्री का वितरण किया। 


उसके बाद मोटर बोट से काफी लंबी यात्रा कर काफिला ढाब टोला पहुचा,राहत सामग्री को कई ऑफिसरों ने भी अपने सर पर उठाकर जल्दी-जल्दी गाँव मे पहुँचाया, डीएम ने बच्चो को बिस्किट दिया वही कई लड़को एवम लड़कियों से बात कर पढ़ाई-लिखाई से संबंधित बात भी किया।डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार के पैसे पर बाढ़ पीड़ितों का पहला हक है।उन्होंने कहा कि सबकी सहभागिता से ही हम आपदा का सामना कर सकते है। इस अभियान में आपदा प्रभारी मनीष कुमार ,डीपीआरओ परिमल कुमार बीडीओ सूप्पी,सीओ सूप्पी सहित कई पदाधिकारी एवम जनप्रतिनिधि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.