पुरे दिन रक्सौल के लिए नहीं चली एक भी ट्रेन
सोमवार को भी तीन ट्रेने कर दी गयी थी रद्द ।।
चार पहिया वाहन चालको को पुरे दिन कटती रही चांदी ।।
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रक्सौल-दरभंगा रेलखंड पर मंगलवार को कई ट्रेनों को बिना किसी पूर्व सूचना के एक-एक रद्द किये जाने से इस भीसष् गर्मी में पुरे दिन यात्री परेशान एवम् बेचैन रहे। मंगलवार को रक्सौल की तरफ जाने के लिए पुरे दिन कोई ट्रेन नहीं चली ,रक्सौल के लिए दिन भर की सारी ट्रेने रद्द थी , वही दूसरी तरफ सीतामढ़ी की ओर जाने वाली 75233 रद्द रही, जबकि नरकटियागंज जाने वाली 75234 शटल सवारी गाड़ी भी रद्द रही, इसी तरह सोमवार को भी तीन ट्रेने क्रमश 75225, 75233, 76234, बिना किसी पूर्व सूचना की रद्द कर दी गयी थी,
बताते चले की इस रूट पर आये दिनों रेलवे द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के ट्रेनों को रद्द किये जा रहे है, जहाँ ट्रेने रद्द होने से दैनिक यात्रियों में काफी रोष है वही इस त्राहिमाम गर्मी में खास परेशानी नेपाल सहित आसपास के जगहों से आने वाले बच्चे एवम् महिला यात्रियों को हो रही है जो सवारी के अभाव में निराश हो कर वापस लौट जा रहे है ,
दूसरी ओर ट्रेने रद्द होने से चार पहिया वाहन वाले की पुरे दिन चांदी कटती रही जो रक्सौल का भाड़ा सौ रूपए लेते नज़र आये , वही दो दिनों से ट्रेनों के रद्द होने से रेल विभाग को लगभग लाखो रूपए नुकसान का अनुमान है , जबकि इस संबध में पूछे जाने पर रेलवे के अधिकारी कुछ भी बयान देने से बचते नज़र आये ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.