Breaking News

उत्तर बिहार के कुख्यात सरोज राय के भाई राकेश राय हुआ गिरफ्तार

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों  राजद नेता सह इटभट्टा कारोबारी पुत्र अजय कुमार की हत्या मामले में पुलिस की विशेष टीम ने मुख्य आरोपित राकेश राय को गिरफ्तारी किया है। राकेश उत्तर बिहार के कुख्यात सरोज राय का भाई है। सीतामढ़ी डीएसपी हेडक्वार्टर पीएन साहु ने गिराफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिराफ्तार राकेश दूसरे प्रदेश भागने की तैयारी में था। इसी दौरान उसे कटिहार से गिराफ्तार किया गया है।


बतादे की कुख्यात सरोज राय और उसका चचेरा भाई राकेश राय सीतामढ़ी के महिंदवारा थाना क्षेत्र में बीते 8 जनवरी को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंसी हत्या कांड में मुख्य आरोपी था। जिसकी तलाश पुलिस को थी। इस मामले में पुलिस ने कुख्यात सरोज राय को हत्याकांड में प्रयुक्त एके 56 के साथ पहले ही गिराफ्तार कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.