Breaking News

!! पिकअप व मवेषी सहित तस्कर गिरफतार !!

घोड़ासहन/ पूर्वी चम्परण/ बिहार।


-
भारत-नेपाल सीमा के अगरवा पोखर के पास से गुरूवार को अठमुहान एसएसबी ने पिकअप पर लदे मवेषी सहित दो तस्करों को गिरफतार किया है। गिरफतार तस्कर का नाम बैरिया नेपाल निवासी नसीम अंसारी व चिरैया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथ पुर निवासी कृश्णनंदन कुमार बताया जा रहा है। एसएसबी 71वीं वाहिनी ए समन्वय अठमुहान के कंपनी कमांडर अभय कुमार सिंह ने बताया कि रात्री गष्ती के दौरान पिलर संख्या 359/60 के निकट भारत से नेपाल में प्रवेष कर रहे पिकअप को जवानों ने रोक कर जांच किया। जांच के दौरान तस्करी के लिए लेकर जा रहे 1 भैंस तथा 4 पाड़ा को जप्त कर लिया गया। जिसे कागजी प्रक्रिया के बाद जितना पुलिस को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.