मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, राइस मिलर पर लगाया आरोप
घनश्याम कुमार, बेतिया।
आपको बताएं की मृतक मजदूर के शव को लेकर आरोपियों के घर का घेराव कर परिजनों घंटों से हंगामा कर रहे आरोपियों कि गिरफ़्तारी और मुआवजे कि मांग पर डटे हैं । शहर के बड़े राइस मिल कारोबारी विशु केडिया के घर का घेराव कर हंगामा जारी है। परिजन राइस मिल कारोबारी केडिया परिवार पर सुभाष मांझी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एनएच 727 बेतिया गोरखपुर मुख्य सड़क किनारे थोड़ी देर जाम कर प्रदर्शन के बाद सूचना मिलने पर बगहा एसडीपीओ और बीडीओ प्रणव गिरी के साथ पटखौली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और आक्रोशितों को समझाने और शव हटाने में पुलिस जुटी हुई है ।
मामले में अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ए के तिवारी ने मृतक के शरीर पर गहरे जख्म का निशान बताया है और अस्पताल में आने से पहले मौत होने की बात कही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मजदूर हत्या कांड की गुत्थी कैसे सुलझा पाती भी है या नहीं। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोग गुस्सा होकर शव को एनएच पर रख कर सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं ।
मजदूर सुभाष मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया
बताया जा रहा है कि डेड बॉडी लेकर इलाज़ के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचे आरोपी विशु केडिया फरार हो गए हैं । वर्षों से मिलर कारोबारी केडिया परिवार के यहां मजदूरी का काम कर रहे मृतक सुभाष मांझी की पत्नी ने विशू, कैलाश और राजू केडिया पर घर से बुलाकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है । घटना पटखौली थाना क्षेत्र के कोइरिया टोला वार्ड नं 9 की है । इधर मौक़े पर पहुंची पुलिस घटना की जांच और कार्रवाई में जुटी है।आपको बताएं की मृतक मजदूर के शव को लेकर आरोपियों के घर का घेराव कर परिजनों घंटों से हंगामा कर रहे आरोपियों कि गिरफ़्तारी और मुआवजे कि मांग पर डटे हैं । शहर के बड़े राइस मिल कारोबारी विशु केडिया के घर का घेराव कर हंगामा जारी है। परिजन राइस मिल कारोबारी केडिया परिवार पर सुभाष मांझी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एनएच 727 बेतिया गोरखपुर मुख्य सड़क किनारे थोड़ी देर जाम कर प्रदर्शन के बाद सूचना मिलने पर बगहा एसडीपीओ और बीडीओ प्रणव गिरी के साथ पटखौली पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और आक्रोशितों को समझाने और शव हटाने में पुलिस जुटी हुई है ।
मामले में अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ए के तिवारी ने मृतक के शरीर पर गहरे जख्म का निशान बताया है और अस्पताल में आने से पहले मौत होने की बात कही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मजदूर हत्या कांड की गुत्थी कैसे सुलझा पाती भी है या नहीं। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है घटना में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोग गुस्सा होकर शव को एनएच पर रख कर सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.