मैनाटांड़ से मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
सिकटा प्रखंड के लखौरा गांव के बगल से होकर बहने वाली करताहा नदी,मनियारी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से गांव के सड़क पर भी पानी फैल गया है। इसके कारण लखौरा से चनपटिया का संपर्क पथ टूटा लखौरा घाट के समीप सड़क पर करीब घुटनों भर बाढ़ का पानी बह रहा है। गांव के सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है।
लखौरा गांव के लोगो के घर से निकलना हुआ मुश्किल। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता बंद हो गया है प.च.के इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.