रद्द पैनल का पुनर्निर्माण की मांग को लेकर चयनित IT मैनेजर अभ्यर्थियों ने विधानसभा के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना
राहुल कुमार।
पटना: छात्र संगठन आइसा एवं इंक़लाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर बिहार के चयनित आईटी मैनजरों ने विधान सभा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया । जिसमे 10% सवर्ण नए आरक्षण नियम-रोस्टर की आड़ में नवंबर'17 में तैयार 150 आईटी मैनेजेर के पैनल को बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी (BPSM) द्वारा जानबूझकर रद्द किये जाने के खिलाफ भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी 19 को निदेशित पत्र के आलोक में उक्त रद्द पैनल में 10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिये आरक्षण को समाविष्ट करते हुये नियमानुकूल पैनल का पुनर्निर्माण (Recast) करने तथा उक्त पैनल से शेष बचे सभी कोटि के 114 आईटी मैनेजर अभ्यर्थियों का नियोजन सुनिश्चित करने, नई चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मुख्य मांग पर आयोजित किया गया।
धरना में मुख्य रूप से महासंघ गोप गुट नेता रामबली प्रसाद, ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउन्सिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) राज्य सचिव रणविजय कुमार,छात्र संगठन आइसा राज्य अध्यक्ष मोख्तार,आकाश कश्यप,आलोक यादव, इंक़लाबी नौजवान सभा(इनौस) के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुशवाहा,राज्य सचिव सुधीर,पुनीत कुमार,आईटी मैनेजर चयनित अभ्यर्थी संघ के संयोजक संजीव कुमार, मयंक आनन्द, रवि रोशन, संदीप कुमार, नीरज कुमार, रुषतम कुमार, रितेशचंद्रा, चन्द्भूषण कुमार आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।
सभा की अध्यक्षता आईटी मैनेजर चयनित अभ्यर्थी संघ के संयोजक संजीव कुमार तथा संचालन मयंक आनन्द ने किया। धरना के बाद तीनों संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से एक ज्ञापन श्री आमिर सुब्हानी प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.