Breaking News

बाढ़ के पानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणो ने टायर जलाकर किया धरना-प्रर्दशन

 प्रदर्शन करते ग्रामीण

बीडीओ व सीओ ने दिया आश्वासन सभी बाढ़ पीड़ितों को दिया जाऐगा सहायता की राशि

एम० कुमार, रामगढ़वा।
विगत दिनों लगातार बारिश होने के कारण रामगढ़वा प्रखंड के पंचायतो के गांवों में बाढ़ की पानी घरों में घुसने के कारण और सरकार के तरफ से कोई सहायता राशि नही मिलने से क्रोध में शुक्रवार को मंगलपुर पंचायत के पुरूष, महिला व नवजवान ग्रामीणो ने सड़कों पर टायर जलाकर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रर्दशन किया। 


वही रामगढ़वा प्रखंड के प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव ने गरीबों का दुख-दर्द के धरना-प्रर्दशन की जानकारियां व ग्रामीणो का सेवक के आलोक में रामगढ़वा प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने  धरना-प्रदर्शन को देखकर शांति का परिचय दिये। वही प्रखंड पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह व अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने ग्रामीण लोगों को आश्वासन देते हुएं ग्रामीणों को बताया कि मंगलपुर पंचायत के गांवों में बाढ़ से पीड़ित लोगों को सहायता की राशि दिया जाऐगा।

जिसमें आधार कार्ड और पासबुक का फोटो कॉपी के साथ फॉरमेट भर कर कार्यालय में जामा करायें। उनलोगों को सहायता राशि प्रदान किया जाऐगा। वही बाढ़ पीड़ित जगहों को बीडीओ व सीओ ने बाढ़ से पीड़ित मंगलपुर पंचायत के उच्ची भटियां, सेखावना, बरदियाह, खुगनी, गांवों को निरीक्षण किया गया।
मौके पर थाना के एस.आई अशोक कुमार सिंह, छोटन पांडेय, पंचायत समिति सदस्य धनीलाल साह, मनोज यादव, नवल पड़ित सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.