Breaking News

दामाद की हत्या करने के जुर्म में ससुर गिरफ्तार

रामगढ़वा, (एम०कुमार)।
स्थानीय रामगढ़वा पुलिस सूत्रो के अनुसार बताया गया हैं कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में विगत घटना में अपने ही दामाद की हत्या कर फाँसी का स्वरूप देकर बगीचे में फेंक दिया गया था। जिसमे गुरुवार को मृतक के ससुर संतोष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। विदित हो कि मृतक मुकेश कुमार साह पिता भिखारी साह गाँव चम्पापुर का निवासी था।  जिसका ससुराल बंधु बरवा गाँव निवासी संतोष साह पिता भोला साह के पुत्री प्रशंसा देवी से लगभग 5 वर्ष पूर्व में शादी धूम धाम से की गई थी ।


लेकिन शादी के कुछ साल बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा लड़की को अपने यहाँ ही रख रहे थे ससुराल में शादी होने की वजह से मृतक मुकेश कुमार 5 मई को ससुराल गया था और शादी बीत जाने के बाद मुकेश अपनी पत्नी को बुलाकर लाने के लिए रुका था जिसके बाद ससुराल वालों ने समय देखकर मुकेश की हत्या को अंजाम दिया था। जिसमे गाँव के लड़के के ससुराल वालों के द्वारा पूरी घटना की बाते बताई गई थी। मृतक मुकेश के घर वालो को पता चला जिसके बाद वहाँ पहुँचे तो लाश कुछ दूर बगीचे में फेक दिया गया था जिसके गर्दन को तोड़ के रस्सी दबा कर मारा गया था। उस समय सभी लोग घर से फरार हो गये थे।


रामगढ़वा थाना प्रभारी संजय कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ही अपने दामाद की हत्या कर के फरार हो गया था जिसको आज गुप्त सूचना के आधार पर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसका कांड संख्या  83/19 है जिसको कल जेल भेज दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.