सीतामढ़ी: 20950 बच्चों का एक ही दिन में नामांकन कर जिला ने स्थापित किया कीर्तिमान
नामांकन में पिछले वर्ष का टूटा रिकॉर्ड.......
डीएम का एक और सफल अभियान...20950 बच्चों का एक ही दिन में नामांकन कर जिला ने स्थापित किया कीर्तिमान।
![]() |
| नामांकन करते जिलाधिकारी |
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
डीएम स्वयं तीन विद्यालयों में पहुँच कर कई बच्चों को खुद से लिया नामांकन,2741 नामांकन कर परिहार प्रथम,2706 के साथ डूमरा द्वितीय,2508 के साथ रुन्नीसैदपुर तृतीय रहा।सबसे कम नामांकन335 सूप्पी प्रखण्ड में हुआ।बताते चले कि पिछले वर्ष 2018 में जिले ने एक ही दिन में 17605 छात्रों का नामांकन कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया था।डीएम डॉ रणजीत सिंह का प्रयास का ही नतीजा है कि जिला ने एक बार अपनी ही बनाई गई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए पुनः एक नया कृतिमान बनाया है।
डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवम कर्मियों को बधाई देते हुए सभी सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।गौरतलब हो कि पिछले एक महीने से डीएम की देख रेख में नामांकन हेतू पूरे जिले में अभियान चलाया गया। सभी स्कूलों के पोषक क्षेत्रो में प्रभातफेरी आदि कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

Aise mahan logo ki jurarot hai hmare samaj kk🙏🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं