Breaking News

डीएम का गाँव वालों से कृष्ण व सुदामा जैसा प्रेम

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी डीएम का गाँव वालों से कृष्ण व सुदामा जैसा प्रेम तब देखने को मिला जब रीगा के कुसुमपुर बखरी गांव वालों को जब चारों तरफ पानी से घिरे देखा तब लाइफ जैकेट के सहारे तेज धार को पार कर गांव वालों से मिलने पहुँच गए।

ज्ञात हो कि इसी तरफ जब खोड़ीपकर गांव में पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी ने जब तटबंधों में रिसाव को देखा तब स्वयं ही बालू की बोरी कंधे पर लादकर चल दिए सही करने।


इसी बीच तेज धारा को देखते हुए लोगो के आग्रह पर जिलाधिकारी ने लाइफ जैकेट पहनकर तेज धार को पार करते हुए गाँव के लोगों से मिलने पहुँच गए। जहाँ लोगो की समस्याओं को सुना। स्थानीय निवासी राम बल्लभ शाह ने जिलाधिकारी से एक नाव,पशु चारा, प्लास्टिक आदि की मांग की।फिर क्या था डीएम ने उसी वक्त आपदा प्रभारी को उक्त सामानों का अविलम्ब व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बाद में डीएम ,डीपीआरओ एवम डीआईओ ने ट्रैक्टर से पानी को पार करते हुए गाँव के अंदर तक गए और लोगो से मिले। गाँव मे जरूरतमन्दों के लिए सामुदायिक किचेन शुरू करने का निर्देश दिया। वही स्थानीय लोगों ने  डीएम को अपने बीच पाकर गाँव उनकी हिम्मत भी बढ़ी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.