Breaking News

पश्चिमी चंपारण: रूपवलिया बजार में व सड़क के ऊपर से बह रहा पानी, आधा दर्जन गांवों का संपर्क भंग

  • आम जनजीवन पर बड़ा बुरा प्रभाव 
  • लोगो का घर से निकलना हुआ मुश्किल
  •  मनियारी नदी के बगल से जाने वाली रास्ता पर बाढ़ के पानी फैलने से रूपवलिया बाज़ार से बेतिया जाने का संपर्क टूटा
  • इन गावो में बाढ़ के पानी घुसा 
  • भेडिहरवा, हिंगुलहर, सम्हौता, अम्माघौद, रामपुर

साफ़िर अहमद।
नरकटियागंज प्रखंड के रूपवलिया गांव के बगल से होकर बहने वाली मनियारी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से रूपवलिया के पूरा क्षेत्र में बाढ़ के पानी फैल गया है। इसके कारण उधर के सारे गावों से संपर्क पथ पूरा तरह भंग हो गया है।

भेरिहरवा, भाभता, अम्माघौद के समीप सड़क के दोनों तरफ करीब घुटनों से ऊपर  बाढ़ का पानी बह रहा है। सड़क पर बाढ़ का पानी फैलने से छोटी-बड़ी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। रूपवलिया बजार व गांव के रास्ते  आना जाना बंद हो है। जबकि पैदल आने जाने वाले का रास्ता भी बंद हो चुका है। प.च.के इलाकों में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण मनियारी नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.