Breaking News

रामगढ़वा में बोलेरो और बाइक की टक्कर से बाइक चालक घायल, मोतिहारी रेफर

एम. कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृस्पतिवार को मध्यरात्रि के करीब में साढ़े आठ बजे एनएच 28 यातायात सड़क के गर्ल हाई स्कूल के समीप बोलेरो और एक नई बाइक से ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया और वही बोलेरो गाड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया। 


वही घायल बाइक चालक को आनन फानन में रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और चिकित्सा प्रभारी डां० सावन कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर पर भीतरी चोट होने की वजह से सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है और उसके पहचान-पत्र से पता चला है कि बाइक चालक निवासी  सोनालाल साह के पुत्र  दीपक साह के रूप में की गयी है । 


बाइक चालक नई हीरो स्पलेंडर बाइक के साथ घायल अवस्था में रोड पे गिरा था और गस्ती से लौट रही रामगढ़वा थाना के एसआई निराला कुमार की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने समय रहते इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज हुआ और गम्भीर स्थिति को देखते हुए डाँक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.