Breaking News

सारण: 75 लाभुकों को मिला मुफ्त गैस चूल्हा

पन्नालाल कुमार, सारण।
मढ़ौरा (सारण) प्रखंड के इसरौली पंचायत के मुख्य बाजार हनुमान मंदिर के पास प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अन्तर्गत 75 लाभुकों के बीच मुफ्त गैस चुल्हा का वितरण किया गया । गैस वितरण कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह वितरण किया । मौके पर धीरज सिंह ने महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दी । 


उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में बढ़ते प्रदूषण के खतरे से निजात मिल सकेगा वहीं जो लाभुक आवेदन कर चुके हैं व इस योजना से वंचित रह गये हैं उनको भी जल्द ही लाभ दिलवाया जाएगा । जिस परिवार के सदस्य आवेदन नहीं किये आवेदन कर दें ताकि सभी को लाभ मिल सके ।


गीता भारत ग्रामीण वितरक अश्विनी कुमार के द्वारा महिला लाभुकों को गैस सिलेंडर से उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में जेपी सेनानी शंभु प्रसाद सिंह ,भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नेता रामबाबु सिंह महामंत्री अनिल सिंह ,श्यामनंदन विद्रोही ,धनंजय शर्मा सही अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.