Breaking News

पुलिस ने बेला चौक से एक बाइक सहित चुलाई 24 लीटर शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

रामगढ़वा, (एम० कुमार)।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया गया हैं कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला नगह चौक के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान में एक बाइक से धंधा कर रहें शराब कारोबारी में दो को गिरफ्तार किया गया हैं।

उक्त जानकारी की पुष्टि करते हुएं रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने वृस्पतिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान साकी मेहवा, थाना सुगौली के निवासी योगेश्वर सहनी के पुत्र संजीवन सहनी दुसरा कारोबारी झुन्ना सहनी के पुत्र विरेश सहनी के रूप में की गई है। जो सुगौली के निवासी बेला नगर चौक के पास अपने होरो स्पलेंडर प्लस बाईक न० बीआर 05Z 9181सहित 24 लीटर चुलाई शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.