Breaking News

अभिभावकों को AES/JE से बचाव के लिए किया गया जागरूक, ओआरएस एवं पेरासिटामोल का वितरण

जानकारी देते पदाधिकारी
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
गुरुवार को मोतिहारी सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रवन पासवान की अध्यक्षता में AES/JE  के लिए टीम गठित कर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमती संध्या कुमारी द्वारा फॉलोअप किया गया। प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखौरा अंतर्गत मुसहर टोला अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर अंतर्गत बासमानपुर मुसहर टोली अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी घाट अंतर्गत मुसहर टोली में शिविर लगाकर उस क्षेत्र के सभी अभिभावक माता पिता को AES/JE  बचाव के लिए जागरूकता की गईं। एवं सभी लाभार्थियों के बीच ओआरएस एवं पेरासिटामोल एवं हैंडबिल  वितरित किया गया।
 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक के साथ प्रखण्ड के सभी चिकित्सा पदाधिकारी जरूरी  संदेश  लक्षण एवं उपाय के साथ हैंड बिल भी  दिए।

चमकी बुखार से बच्चो को बचाने के लिए बच्चो को

(1- ) धुप से दुर रखे।
(2-) अधिक से अधिक पानी का सेवन कराऐ।
(3-) हलका साधारण खाना खिलाऐ ,बच्चो को जंक फुड से दुर रखे।
(4-) खाली पेट लीची ना खिलाऐ।
(5-) रात को खाने के बाद थोडा  मिठा ज़रूर खिलाऐ।
(6-) घर के आसपास पानी जमा न होने दें । किटनाशक दवाओ का छिडकाव करें ।
(7-) रात को सोते समय  मच्छरदानी का इस्तेमाल करें ।
(8- ) पुरे बदन का कपड़ा पहनायें...।
(9-) सड़े गले फल का सेवन ना कराऐ, ताज़ा फल ही खिलाऐ..।
(10-) बच्चो के शरीर मे पानी की कमी ना होने दें।अधिक से अधिक बच्चो को पानी पिलाऐ ।



चमकी बुखार के लक्षण 


 बच्चो को -
(1-) अचानक  तेज बुखार आना।
(2-) हाथ पैर मे अकड़ आना/टाईट हो जाना ।
(3-) बेहोश हो जाना।
(4-) बच्चो के शरीर का चमकना/शरिर का कांपना ।
(5-) शरीर पे चकत्ता निकलना ।
(6-) गुलकोज़ का शरीर मे कम हो जाना ।
(7-) शुगर कम हो जाना। ईत्यादि



यह बिमारी 10 साल तक के बच्चो को अधिक अटैक कर रहा है। आप अपने बच्चो का पुरा ध्यान रखे ,कोई भी लक्षण नज़र आइऐ, तो शिघ्र अस्पताल पहुचे / डाक्टर से संर्पक करे।

मौके पर  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कश्यप डॉ सुमित प्रकाश डॉ विनय कुमार डॉक्टर राज किशोर प्रसाद, डॉक्टर दिनेश कुमार डॉक्टर शिल्पी श्रीवास्तव एवं डॉक्टर खालिद अख्तर,आशा फैसिलिटेटर संगीता राय, नीलिमा कुमारी, लक्की दास, प्रतिमा साह, के संबंधित क्षेत्र की ए एन एम भी सभी क्षेत्रों में ORS एवं PCM का टैबलेट वितरित की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.