Breaking News

सीतामढ़ी: ट्राइडेंट सेवा द्वारा वृक्षारोपण

वृक्षारोपण करते ट्राइडेंट के सदस्य व बच्चे
सीतामढ़ी। ट्राइडेंट सेवा  सीतामढ़ी के द्वारा आज सुपी प्रखंड के नरकटिया गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ट्राइडेंट सेवा के जिलाध्यक्ष आशीष झा ट्राइडेंट सभा के जिला निरीक्षण पदाधिकारी गोलू आनंद और उनके अलावा छोटे बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर ट्राइडेंट सेवा के जिलाध्यक्ष आशीष झा ने बच्चों को वृक्ष ना रहने और उसके विलय होने का क्या नुकसान है समझाया और यह संकल्प लिया कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगवा कर प्रकृति को सुंदर और मनोहर बनाएं

1 टिप्पणी:

Thanks for your valuable feedback.