सीतामढ़ी: व्यवसायियों ने पोस्टर चिपका लगाई सुरक्षा की गुहार
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी में बढ़ते अपराधों को लेकर यहां की व्यवसायियों के मन में असुरक्षा जैसी भावना उत्पन्न हुई है जिसको लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने जगह-जगह पोस्टर सेट कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है वहीं व्यवसायियों का कहना है कि हम लोग सुबह दुकान खोलते हैं तो यह आशा नहीं रहती है कि हम लोग शाम तक घर भी पहुंच पाएंगे यदि हमारी सुरक्षा नही की गई तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करेंगे।
साथ ही व्यवसायियों के पलायन की भी बात सामने आ रही है तो वही डीएम डॉ रंजीत कुमार ने पोस्टर मामले पर कहा अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा और इसको लेकर विभिन्न जगहों पर गाड़ियों की सघन जांच हो रही है जिसमें सड़क सुरक्षा के साथ-साथ अवैध हथियारों की भी जांच हो रही है। गौरतलब हो कि सीतामढ़ी में पिछले कुछ हफ्तों में अपराधिक मामलों में में बड़ी तेजी से वृद्धि हुई है जिसको लेकर वहां के व्यवसायियों के मन में डर वहीं प्रशासन की नाकामी को लेकर के असुरक्षा का भाव पनपा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.