Breaking News

भाजपा संगठन जिला रक्सौल के प्रमुख व उपप्रमुख बनने की खुशी में रामगढ़वा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

मुकेश कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा . लोकसभा क्षेत्र के रक्सौल में भाजपा पार्टी सरकार के द्बारा संगठन जिला रक्सौल के नये पदस्थापित सदस्यता प्रमुख व उपप्रमुख पद मिलने की खुशियों में रामगढ़वा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हषोल्लास के साथ बधाईयां व शुभकामनाएं दिया।
उक्त बातों की सूचना भाजपा नेता विजेंद्र कुमार उर्फ बबलू सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा संगठन के सदस्य प्रदीप सर्राफ को प्रमुख व जितेन्द्र कुमार(इंजीनियर) को उपप्रमुख भाजपा के द्बारा बनाई गई हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि प्रदीप सर्राफ और जितेन्द्र कुमार ने भाजपा के बहुत पुराने कार्यकर्ता के रूप में जानेमाने व्यक्ति हैं।  साथ ही साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बेतिया सांसद डां० संजय जयसवाल व विधायक रामचन्द्र सहनी को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
मौके पर रामगढ़वा प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता सह् हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य अर्जुन भारतीय, सासंद प्रतिनिधि भूषण सिंह, सरपंच राजा सहनी, प्रोफेसर उदय भान तिवारी, बबलू सिंह, दीपक पटेल, बलीराम सिंह इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.