घोड़ासहन: आसिफा, ट्विंकल के बाद अब 6 वर्षीय गुड़िया की संदिग्ध हत्या, आशंका दुष्कर्म की
![]() |
| बच्ची की फ़ाइल फोटो |
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
अभी हाल ही में अलीगढ़ में ट्विंकल हत्या का मामला सुलझा नहीं वही आज बनकटवा प्रखंड के अरुणा नदी में एक 6 वर्षीय बच्ची के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बच्चे की पहचान प्रखंड क्षेत्र के बिजबनी निवासी राजेश साह की पुत्री 6 वर्षीय गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। पिता राजेश शाह के अनुसार उनकी पुत्री विगत 3 दिनों से गायब थी। जो दूध लेने निकली थी लेकिन काफी रात तक नही लौटने पर काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सूचना नही मिली। तबतक आज सुबह बिजबनी हनुमान मंदिर के समीप अरुणा नदी में बच्ची की शव मिली। वहीं बच्ची के शव को कब्जा में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया। वही जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गांव के राजू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। आशंका दुष्कर्म की जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.