सुगौली: गन्ना का भुगतान नहीं होने से गन्ना किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
सुगौली : गन्ना का भुगतान नही करने को लेकर गन्ना किसानों ने चीनी मिल के मुख्य द्वार पर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। गन्ना किसान मनोज कुमार,अरविंद यादव,अफरोज अंसारी,रामनरेश सिंह,अफरोज आलम,इजहार हुसैन,पन्नालाल प्रसाद,पप्पू यादव,नरेंद्र यादव,शैलेन्द्र कुमार,द्वारिका प्रसाद,विनय सिंह,शत्रुघ्न सिंह,रामप्रवेश यादव,धर्मेंद्र तिवारी,प्रदीप कुमार,योगी महतो,अवधेश यादव सहित कई गन्ना किसानों ने बताया कि चीनी मिल के द्वारा महज अब तक एक माह का ही भुगतान किया गया और चार माह का भुगतान बाकी है। राशि नही मिलने के कारण सभी लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे है।बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च,खेती बाड़ी व शादी समारोह के लिए गन्ना किसानों के पास पैसा नही है। आर्थिक तंगी से परेशान किसान आत्महत्या करने पर विवश हो जाते है। किसानों की समस्या पर चिनीमिल के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। चीनी मिल प्रबंधन के द्वारा एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने की बात कही गई थी,पर अब तक बकाए की भुगतान नही किया गया।जिसके चलते किसान के द्वारा धरना दिया गया और प्रबंधन का विरोध किया जा रहा है। किसान मामले को लेकर चरणवद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। जीएम एस एस बब्बर ने गन्ना किसानों से बात चीत कर बहुत जल्द बकाये का भुगतान करने की बात की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.