सीतामढ़ी: सरकार दस्त से होने वाली मृत्यु को शून्य करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध: डीएम
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने शहर के श्री होटल में आयोजित रोटा वायरस एवम दस्त नियंत्रण पखवारा उन्मुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दस्त से होने वाली मृत्यु को शून्य करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधयों से कहा कि अपनी-अपनी सौपी गयी जबदेहियो को गंभीरता से लेकर आपस मे समन्वय करते हुए इस अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथी तक आशा लक्षित शत प्रतिशत घरों में ओआरएस पैकेट पहुचाना सुनिशित करेंगी और निर्धारित प्रपत्र में गृह स्वामी का हस्ताक्षर अथवा निशान प्राप्त करेगी,साथ ही 6 से आठ घरों के सदस्यों के साथ मीटिंग कर ओआरएस घोल बनाने की विधि की जानकारी देगी।इसके साथ-साथ घोल का उपयोग,लाभ,साफ-सफाई,हाथ धोने के तरीकों की जानकारी प्रदान करेगी।कार्यक्रम के दौरान दस्त से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर प्रतिदिन उसकी सूचना देगी।कार्यक्रम के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी प्रतिदिन 5 बजे तक दैनिक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेगी।
डीएम ने कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग,सूचना एवम जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ सभी सहयोगी संस्थाओं को उनके उत्तरदायित्व एवम जबबदेहियो को विस्तार से अवगत करवाया।इसके अलावा कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विस्तार से इस अभियान के बारे में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के द्वारा जानकारी दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.