Breaking News

सुगौली: सभागार में सीआरसीसी की बैठक

सुगौली / पू च। प्रखंड के बीआरसी सभागार में प्रखंड के विद्यालयों केे  विकासात्मक कार्य को लेकर बीआरसी सभागार में सीआरसीसी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीईओ कुमारी जय ने की। बैठक में बताया गया कि सभी विद्यालयों के छात्रों के पुस्तकों की राशि एक सप्ताह के अंदर बच्चों के खाते में भेज दे नही तो विभागीय कार्रवाई होना तय है। विद्यालय का संचालन ससमय हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाय।मेनू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाय। सभी शिक्षक समय पर और नियमित रूप से विद्यालय में आए और अपने दायित्व का निर्वाहन करें। वही एमडीएम प्रभारी राजीव कुमार के अध्यक्षता में प्रधानाध्यापको की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। जिसमें मेनू के अनुसार भोजन बनाने और बच्चों को खिलाने पर चर्चा हुई। एमडीएम में गड़बड़ी होने पर विभागीय कार्रवाई होने की बात बतायी गई।बताया गया कि सभी विद्यालयों का अधिकारीयों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर एच एम संजीव मिश्र,शैलेन्द्र मिश्र,सुमन कुमार,कृष्ण प्रकाश,शशिकान्त प्रसाद,पवन यादव,ललिता कुमारी,सुधीर दास,लालमती कुमारी,सुनीता कुमारी,संजीव उराव,योगेंद्र प्रसाद,राजकिशोर प्रसाद,राकेश श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.