Breaking News

आइसा- माले ने गुड़िया हत्याकांड कि जाँच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की

●भाजपा- जदयू सरकार में देश-प्रदेश कि बच्चियाँ असुरक्षित- आइसा
●पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए मुआवजा दें सरकार- आइसा



राहुल कुमार, घोड़ासहन।
रविवार को जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी में हुऐ 6 वर्षीय गुड़िया कुमारी के हत्या मामले को लेकर सोमवार को भाकपा माले एवं छात्र संगठन आइसा की जाँच दल ने गाँव पहुँच कर पीड़ित परिजन से मुलाकात कर घटना की जाँच की।
जाँच दल में सामिल आइसा बिहार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मधुसुदन, भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव ऐनुल हक ने संयुक्त रूप से कहा की ईस जंघन्य अपराध कांड में हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से दस लाख रूपए मुवाजा देने की मांग भी की है, जाँच टीम में मुख्य रूप से आइसा बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष मधुसूदन, भाकपा माले नेता सह घोड़ासहन उतरी के पूर्व मुखिया ऐनुल हक़, दीपक कुमार, विकाश सिंह, सुभास यादव सहित दर्ज़नो की संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.