!! सरकार कर रही वादाखिलाफी - बीटीईटी व सीटीईटी !!
मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण /बिहार।
![]() |
| - |
बिहार बीटीईटी-सीटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा की बैठक आज गुरुवार को नरसिंह बाबा मठ परिसर में जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों ने सरकार पर शिक्षा विरोधी नीति का आरोप लगाते हुए कहा कि टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद भी बरसों से शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे हैं। अब कुछ अभ्यर्थियों के उम्र भी समाप्त होने के कगार पर है। जबकि राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में दो लाख से भी अधिक शिक्षकों के पद कई वर्षो से रिक्त पड़े हैं। विगत लगभग 2 वर्षों से समान काम समान वेतन के मुद्दों को लेकर बहाली बाधित थी। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा समान काम समान वेतन का फैसला आ जाने के बाद एवं अभी हुए लोकसभा चुनाव में लगे आचार संहिता समाप्त होने के बावजूद भी सरकार बहाली के नाम पर टालमटोल कर रही है। बीटीईटी एवं सीटीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए अभी भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षा मंत्री श्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा के द्वारा कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के 7 दिनों के भीतर प्रारंभिक विद्यालयों में ,एक लाख शिक्षकों की बहाली की जाएगी। जबकि अभी बहाली के नाम समायोजन की बात हो रही है। बहाली प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में बैठक में बीटीईटी व सीटीइटी अभ्यर्थियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध 10 जून को पटना में राज्य स्तरीय आंदोलन एवं आमरण अनशन किया जाएगा। मौके पर विजय कुमार, राजीव कुमार, नित्यानंद कुमार, सुनील कुमार शर्मा, आलोक कुमार, रमेश कुमार, ध्रुव कुमार एवं समस्त बीटीईटी व सीटीईटी अभ्यर्थियों ने भाग लिया

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.