सीतामढ़ी: शहर के मुख्य चौराहे होगा अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने दिया निर्देश
![]() |
| जिलाधिकारी डॉ रंजीत कुमार |
अतिक्रमण को लेकर डीएम बेहद गंभीर।शंकर चौक से लेकर मेहसौल चौक,मेहसौल चौक से लेकर किरण चौक तक,मेहसौल चौक से गुमटी तक सभी प्रकार के अतिक्रमण को खत्म किया जाएगा। गौरतलब हो कि इन सभी रोड पर 30 से लेकर 40 फिट तक दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।
डीएम ने निर्देश दिया कि 24 घंटे में लोग स्वतः अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा समान को जप्त करते हुए अतिक्रमण को हटा लिया जाएगा, साथ उन सभी के विरुद अतिक्रमनवाद चलाकर कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे लोकहित के विरुद्ध एवम प्रशासन के कार्य मे बाधा मानते हुए करवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.