Breaking News

रीगा वासियों को विद्युत कार्यों के लिए नही जाना होगा बैरगनिया

उद्घाटन करते विधायक
रीगा (सीतामढ़ी): ज्ञात हो कि बैरगनिया में पहले विद्युत से संबंधित सभी कार्यों के लिए जाना होता था। चुकी बैरगनिया  में कार्य का भार इतना बढ़ जाता था कि लोगों को वहां बड़ी परेशानी होती थी इसको देखते हुए सहायक विद्युत अभियंता का कार्यालय रीगा प्रखंड क्षेत्र के रीगा बगही में बन रहा था। जिसमें विधायक के अथक प्रयास के बाद सफल हुआ भवन निर्माण कार्य। अब रीगा  प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बिजली से संबंधित किसी भी काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैरगनिया  रीगा  के बगही स्थित सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय में ही सभी कार्यों का निष्पादन होगा। जिसका उद्घाटन विधायक अमित कुमार टुना के हाथों हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.