Breaking News

उमस भरी गर्मी मे रामपुर फिडर के उपभोक्ताओं की बढी बेचैनी, तीन घंटों से बिजली गुल।

मोसाहेब अहमद के रिपोर्ट मैनाटाड (प.चंपारण)।
उमस भरी गर्मी मे रामपुर फिडर मे तीन घंटे बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं कि बेचौनी बढ गई है।तथा उपभोक्ताओं मे आक्रोश व्याप्त है।आक्रोशित उपभोक्ता दिपेन्द्र कुमार कुशवाहा, सुमित कुमार यादव, सगीर अली, अकाश कुमार,सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, इलियास आलम आदि ने बताया रामपुर फिडर को को सुदुर क्षेत्र समझकर बार बार बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। रामपुर फिडर की तार पुरी तरह जर्जर है। जर्जर तार को भी नही बदला जाता है।



उन्होंने ने बताया की बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद बिजली विभाग से अधिकारियों से पुछे जाने पर सिर्फ बरगलाया जाता है और जम्पर उड़ने कि बात बताई जाती है। जो सरासर गलत है। वही जेई अजित कुमार ने बताया की जम्पर कही से कटा हुआ है बहुत जल्द ठिक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.