Redmi Note 7S हुआ भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस यह फोन
टेक डेस्क।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आज भारत में Redmi Note 7s लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। कंपनी लॉन्च के दौरान इस स्मार्टफोन के कैमरे की खासियत के बारे में काफी बातें की हैं।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आज भारत में Redmi Note 7s लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। कंपनी लॉन्च के दौरान इस स्मार्टफोन के कैमरे की खासियत के बारे में काफी बातें की हैं।
Xiaomi Redmi
Note 7S को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया गया है।
- 4GB रैम और 64GB इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि
- 3GB रैम और 32GB इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट को आप 10,999 रुपये में खरीद हैं
Note 7S की बिक्री 23 मई से Mi.com सहित Flipkart और Mi Home पर मिलेगा। डिजाइन के मामले में ये Redmi Note 7 जैसा ही लगता है, लेकिन Xiomi ने इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।
Redmi Note 7S में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है और इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 660 पर चलता है जो 2।2GHz का है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,000mAh की है और कंपनी ने दावा किया है कि यह 350 घंटे का स्टैंडबाइ बैकअप देगी। इसके अलावा यह फोन क्विक चार्ज भी सपोर्ट करता है।
रियर में दो कैमरे हैं - एक 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन और AI पोर्ट्रेट मोड दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन के दो मेमोरी वेरिएंट्स हैं जैसा हमने आपको शुरू में ही बताया है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी बढ़ा भी सकते हैं। Redmi Note 7S के फ्रंट और रियर में गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसमें P2i नैनो कोटिंग भी दी गई है जो इससे ऐक्सिडेंटल वॉटर स्पिल से बचा सकता है।Redmi Note 7S में 3.5mm जैक दिया गया है और इसमें USB Type C भी है। कंपनी के मुताबिक इसमें 3D कर्व्ड ग्लास है इसलिए अगर ये गिर भी जाए तो आसानी से नहीं टूटेगा। इन सब के अलावा इसमें IR ब्लास्टर दिया गया है जिससे रिमोट का काम किया जा सकता है।
लॉन्च के दौरान शाओमी इंडिया हेड मनु जैन ने कुछ दूसरी कंपनियों के स्मार्टफोन्स के साथ Redmi Note 7S का स्क्रैच टेस्ट भी किया और उनके मुताबिक, दूसरे स्मार्टफोन्स में स्क्रैच आसानी से हो गया, लेकिन Redmi Note 7S में नहीं हुआ।
Source- Web

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.