Eng vs SA: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने द. अफ्रीका को 104 रन से हराया।
क्रिकेट अपडेट -
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला जा रहा था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवा कर 311 रन बनाए।
वहीं 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 39.5 ओवर में 207 पर ढेर हो गई।
बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदें खेलीं, जिन पर नौ चौके लगाए। कप्तान इयोन मोर्गन ने 60 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। जेसन रॉय ने 53 गेंदों पर 54 रन बनाए. जो रूट ने 59 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगीदी ने तीन, इमरान ताहिर और कैगिसो रबाडा ने दो-दो और एडिल फेहुलक्वायो ने एक विकेट लिया।
बेन स्टोक्स को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में खेलने वाले खिलाडी-
इंग्लैंड:
इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स।
दक्षिण अफ्रीका:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, एडिन मार्करम, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, रासी वैन डेर डुसैन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, एडिल फेहलुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस।
Source- Internet

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.