ब्रेकिंग: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक की गिरफ्तारी
शौच के लिए निकली युवती के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,पीड़िता गम्भीर स्थिति में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
राहुल कुमार। बिहार के मुजफ्फरपुर में शौच के लिए निकली युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया।हाथ मुँह बांधकर बारी बारी से दुष्कर्म करने के बाद बेहोसी की हालत में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गया।परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद गाँव के चौर में बेहोस पड़ी युवती को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिश ने एक मुख्य आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया है।वही दो युवक की ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।घटना कर्जा थाना क्षेत्र के भटौना की है, पीड़िता ने बताया कि घर से शौच के लिए निकली वैसे ही रास्ते मे तीन युवकों ने पकड़ लिया और मुह हाथ बांध कर सामूहिक दुष्कर्म किया।जब बेहोस हो गयी तो छोड़कर भाग गया।वही एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को ग्रिफ्तार कर लिया गया है बाकी की ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.