"5 मई को गाजियाबाद में पहली बार मनाया जाएगा विश्व हास्य दिवस (वर्ड लाफ्टर डे)।": के.के.अरोड़ा
गाज़ियाबाद। बुधवार,02-05-2019 को अखिल भारतीय योग संस्थान रजि0 की जानकी वाटिका कक्षा, II-ई-बलॉक,नेहरू नगर में योग शिक्षिका श्रीमती गीता गर्ग जी ने प्रतिदिन लगने वाली योग कक्षा में ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मन्त्र से सत्र को प्रारम्भ करते हुये सूक्ष्म अभ्यास, ताड़ासन, मरकटासन, शशांकासन आसान का अभ्यास कराया।
मुख्य शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास चक्रों के साथ कराया व इसके शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की,सिंह गर्जना व हास्यासन का अभ्यास कराया।
योग शिक्षिका वीना निश्चल जी ने विरेचन क्रिया,आर्ट ऑफ लिविंग भस्रिका,कपाल भाँति,अनुलोम विलोम, कर्ण रोगान्तक प्राणायाम व ध्यानयोग का अभ्यास कराया।
संस्थान के अध्यक्ष श्री के.के. अरोड़ा जी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विश्व हास्य दिवस (World Lafter Day) प्रतिवर्ष मई के प्रथम रविवार को भारत सहित संसार के विभिन्न देशों में मनाया जाता है। इस बार भारतवर्ष में यह दिवस रविवार 5 मई 2019 को गाजियाबाद में पहली बार अखिल भारतीय योग संस्थान एवं हास्य योग केन्द्र दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में हरसांव-सदरपुर-रोड स्थित "सिटी पार्क" में प्रातः 5-30 से 7-30 बजे तक मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण आर्य ने बताया की इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात हास्य योग गुरु हास्यसम्राट श्री जितेन कोही के सानिध्य में हास्य योग का सामूहिक अभ्यास लगभग दो हज़ार साधकों को कराया जाएगा जिसमें पिलखुआ,हापुड़,मेरठ, दिल्ली आदि से साधक भाग लेंगे।इसी दिन साधकों को सरवाइकल, डायबटीज़, ब्लडशुगर,अनिद्रा, मानसिक तनाव,अवसाद आदि रोग निवारण के विशेष हास्ययोग सिखलाये व कराए जाएंगे,ऐसे सभी रोगों में हास्ययोग रामबाण का कार्य करते हैं।
"लाफ़ ए डे कीप्स दी डॉक्टर अवे"
संस्थान के अध्यक्ष व महामंत्री देवेन्द्र हितकारी जी ने अपने संयुक्त संदेश में बताया कि इसमें दिल्ली के लगभग दस मशहूर हास्ययोग शिक्षक भी भाग लेंगे तथा यह सब हास्ययोग निःशुल्क होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती कुमकुम गोयल,मीनू गोयल,मीना बंसल,विनीता चौधरी,नेहा गुप्ता,अनिता अग्रवाल,दर्शना मेहता,मंजूबाला व सर्वश्री मदन किशोर गोयल, आर.के.मदान आदि मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.